February 16, 2026 3:36 am

जिलाधिकारी ने विद्यालयों में मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण, मतदाताओं से फॉर्म-6 भरने की अपील

सोनभद्र। जनपद में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एस0आई0आर0) अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने कंपोजिट विद्यालय मल्टीस्टोरी बिल्डिंग रॉबर्ट्सगंज स्थित मतदान केन्द्र का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कम्पोजिट विद्यालय के बूथ संख्या-49, 50 एवं 51 पर ई0आर0ओ0 द्वारा नोटिस पर की जा रही सुनवाई, नये मतदाताओं के नाम दर्ज करने की प्रक्रिया तथा अभिलेखों की स्थिति की जानकारी प्राप्त की।जिलाधिकारी ने बी0एल0ओ0 को निर्देशित करते हुए कहा कि नो-मैपिंग वाले जिन मतदाताओं को नोटिस जारी की गई है, वे निर्धारित तिथि, समय एवं स्थल पर उपस्थित होकर सुनवाई प्रक्रिया में सहयोग करें, ताकि निर्धारित समयावधि में सभी प्रकरणों का निस्तारण किया जा सके। इसके पश्चात उन्होंने आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज में स्थापित बूथ संख्या 14, 15, 16, 17, 18, 19 एवं 20 का भी निरीक्षण किया और विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान से संबंधित अभिलेखों, नोटिस वितरण तथा सुनवाई की प्रगति की समीक्षा की। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जिन युवाओं की आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है और उनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे फॉर्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान नो-मैपिंग वाले मतदाताओं को नोटिस जारी की गई है, जिनकी सुनवाई संबंधित बूथों पर निर्धारित तिथियों में ई0आर0ओ0 द्वारा की जा रही है। उन्होंने संबंधित मतदाताओं से यह भी अपील की कि वे अपने निर्धारित बूथ पर तय तिथि को उपस्थित होकर आवश्यक सहयोग प्रदान करें। साथ ही जिन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में अशुद्ध, डुप्लीकेट अथवा त्रुटिपूर्ण दर्ज हैं, वे बूथ स्तर पर आवश्यक प्रपत्रों के माध्यम से अपने नाम शुद्ध कराएं, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रह जाए। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, ए0आर0 को-आपरेटिव देवेन्द्र कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, तहसीलदार रॉबर्ट्सगंज अमित सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!