February 16, 2026 6:41 am

चोरी की कार सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

सोनभद्र। शक्तिनगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की कार के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष शक्तिनगर कमल नयन दूबे की टीम द्वारा 14 फरवरी को क्षेत्र में चेकिंग व संदिग्धों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने खोखरी पुलिया (रेलवे साइडिंग) के पास से चोरी की कार संख्या MP66C1609 (टाटा इंडिका) के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गुरुलाल पुत्र उम्र लगभग 35 वर्ष केवल सिंह निवासी ग्राम नत्थूपुर थाना चोला जिला तरनतारन (पंजाब), बोलजोत सिंह उम्र लगभग 30 वर्ष पुत्र केवल सिंह निवासी ग्राम नत्थूपुर थाना चोला जिला तरनतारन (पंजाब), जर्मनजोत सिंह उम्र लगभग 27 वर्ष पुत्र परमजीत सिंह निवासी ग्राम सरलानी माण्डा थाना सिटी पट्टी जिला तरनतारन (पंजाब), सिकन्दरजीत सिंह उम्र लगभग 34 वर्ष पुत्र सेवा सिंह निवासी ग्राम सरलानी माण्डा थाना सिटी पट्टी जिला तरनतारन (पंजाब), जोवनजीत सिंह उम्र लगभग 28 वर्ष पुत्र बगीचा सिंह निवासी ग्राम सरलानी माण्डा थाना सिटी पट्टी जिला तरनतारन (पंजाब) इस संबंध में थाना शक्तिनगर पर मु0अ0सं0 25/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है, जबकि साक्ष्य के आधार पर धारा 317(2) व 3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी भी की गई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे विभिन्न स्थानों पर घूमकर मौका पाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं और पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं। काम की तलाश में बैढ़न से शक्तिनगर आए गिरोह के सदस्यों ने बस स्टैंड के पास एक वर्कशॉप पर खड़ी इंडिका कार को सुनसान देख अपने पास मौजूद चाबी से दरवाजा खोलकर स्टार्ट किया और कार चोरी कर ली। इसके बाद वे उसी कार से अनपरा की ओर जा रहे थे, लेकिन तेल कम होने और पुलिस से बचने के लिए एकांत स्थान पर रुककर आगे की चोरी की योजना बना रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। गिरफ्तार सभी आरोपी पंजाब राज्य के जिला तरनतारन के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने चोरी की कार बरामद कर आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस थानाध्यक्ष कमल नयन दूबे थाना शक्तिनगर, उ0नि0 बृजेश कुमार दूबे, चौकी प्रभारी रेनूसागर थाना अनपरा, उ0नि0 जितेन्द्र सरोज चौकी प्रभारी बीना थाना शक्तिनगर, उ0नि0 रंजीत कुमार थाना शक्तिनगर, उ0नि0 सदाशिव राय थाना शक्तिनगर, हे0का0 माधवानन्द सिंह थाना शक्तिनगर, का0 अमृत लाल थाना शक्तिनगर, का0 संजय कुमार पाल चौकी रेनूसागर थाना अनपरा, का0 पवन कुमार सरोज चौकी रेनूसागर थाना अनपरा

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!