February 15, 2026 3:35 am

महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत शिवद्वार मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

सोनभद्र। आगामी महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए थाना घोरावल क्षेत्रांतर्गत स्थित शिवद्वार मंदिर में सुरक्षा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय द्वारा विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर व आसपास लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण योजना तथा पुलिस बल की तैनाती का गहन जायजा लिया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पर्व के दौरान सतत निगरानी रखी जाए तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जनपद के सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में वरिष्ठ संभ्रांत नागरिकों एवं धर्मगुरुओं के साथ समन्वय बैठकें भी आयोजित की जा रही हैं। साथ ही प्रमुख मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों पर जाकर सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों को श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने तथा महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम दर्शन की व्यवस्था मिल सके।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!