सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र में वाराणसी-शक्तिनगर स्टेट हाईवे स्थित गुरुद्वारा स्कूल के समीप शुक्रवार भोर एक तेज रफ्तार राखड़ लदी ट्रेलर ने जमकर कहर बरसाया। तेज आवाज और धूल का गुबार उठते ही आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। अनियंत्रित ट्रेलर ने सड़क किनारे कई मकानों को क्षतिग्रस्त करते हुए चार बाइक और एक कार को भी रौंद डाला।

Author: Pramod Gupta
Hello









