सोनभद्र:(दुद्धी) कोतवाली महिला थाना परिसर में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर गुरुवार को दोपहर 3 बजे पीस कमेटी की बैठक पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार राय के अध्यक्षता में आहूत की गई जिसमें शांतिपूर्ण,सौहार्दपूर्ण व भाईचारे और सुरक्षा के साथ मनाने की बाते पीस कमेटी की बैठक के दौरान रखी गई, पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार राय ने जुलूस, शोभायात्रा और मंदिरों में व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क रहने का निर्देश दिया एवं भाईचारे के साथ त्योहार मनाने, डीजे/ध्वनि विस्तारक यंत्रों के नियमों का पालन करने और आपसी सहयोग की अपील किया,
साथ ही मंदिरों और जुलूस मार्गों पर पुलिस की चाक-चौबंद सुरक्षा रहेगी, साथ ही सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी और माहौल बिगाड़ने या अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी सभी आये हुए प्रबुद्धजनों व जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगो पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। साथी क्षेत्र में भगवान भोलेनाथ की भाव बारात व विवाह को लेकर पूरी रूपरेखा तय की गई , जिसमें राधा कृष्ण मंदिर से मल्देवा कैलाश कुंज तक जाने वाली शिव बारात को लेकर आयोजन कमेटी के द्वारा समस्याओं को रखा गया ,साथ ही साथ लउवा नदी स्थित हीरेश्वर मंदिर पर प्रत्येक वर्ष की भांति जैसे शिव विवाह वह मेले का आयोजन किया जाता है, उसमें जो छोटी-छोटी समस्याएं आती हैं उस पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है,साथ ही साथ मुख्य मार्ग पर ट्रैफिक की व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु कहा गया जिससे किसी प्रकार की कोई दुर्घटना ना हो सके, इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन पूर्व अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि डॉक्टर लवकुश प्रजापति दिलीप पांडे रविंद्र जायसवाल कन्हैयाअग्रहरि, पंकज जायसवाल सुरेंद्र गुप्ता आलोक अग्रहरि दीपक शाह मंडल अध्यक्ष बालकृष्ण जायसवाल सुरेंद्र गुप्ता, प्रेम नारायण सिंह,नारायण, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।









