सोनभद्र:(दुद्धी)ब्लाक संसाधन केंद्र पर आयोजित हमारा आंगन हमारे बच्चे शीर्षक के एक दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन बीडीओ राम विशाल चौरसिया ने संयुक्तरूप से मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण कर द्वीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।परिषदीय स्कूलों के बच्चों के क्षमता संवर्धन उन्मुखीकरण हेतु आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में परिषदीय एवं आंगनवाड़ी के बच्चों को आपसी समन्वय के साथ सहज वारावरण के रह कर प्राथमिक शिक्षा के क्रियान्वयन पर वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि कम उम्र के बच्चों को बुनियादी शिक्षा के लिए घर जैसा माहौल स्कूलों में बना कर अध्यापकों एवं अध्यापकों को बच्चों को पढ़ाना है उन्हें किसी भी तरह के मानसिक दबाव से परहेज करना है।वर्तमान सरकार ने आंगनवाड़ी एवं परिषदीय स्कूलों के वर्ष 5 से 8 वर्ष तक के बच्चों को खेल कूद के माध्यम से पढ़ाई कराने की समुचित व्यस्था स्कूलों में दे रही है। शिक्षकों को बच्चो से बेहतर तालमेल बनाकर उन्हें निपुण करना होगा।इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी प्रेम शंकर राम सेवानिवृत जिलाजज राजन चौधरी ,रामेश्वर राय मंडल अध्यक्ष दीपक शाह सहित काफी संख्या में अध्यापक एवं स्कूली बच्चे आंगनवाड़ी कार्यकर्ति आदि उपस्थित रहे।









