विद्यालय से विदा लेने का गम छात्र छात्राओं के आंखों में झलका दर्ज
सोनभद्र ।चतरा शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़ कस्बे में संचालित शहजाद साहब उदय प्रताप सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रांगण में गुरुवार को विद्यालय के प्रधानाचार्य गौरी शंकर सिंह नें सरस्वती पूजन कर कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।इस दौरान कक्षा 12 के छात्र छात्राओं के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया।बच्चो द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमो के साथ विदाई समारोह में छात्र छात्राओं को गुरुजनों द्वारा भविष्य के लिए सफलता के टिप्स दिए गए।इस दौरान कक्षा 12 के छात्रों ने भी अपने जूनियर छात्रों को सफलता के मूलमंत्र बताए।विद्यालय के प्रधानाचार्य गौरीशंकर सिंह ने अपने सम्बोधन के दौरान अतिथियों का आभार प्रकट किया और बच्चों के उज्वल भविष्य की कामना की।छात्र छात्राओं ने लंबे समय तक विद्यालय में शिक्षा ग्रहण के दौरान गुजारे वक्त की यादें कर भाउक हो गए और एक दूसरे से विदा होने पर आँखें नम हो गयी।इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य गौरी शंकर सिंह,विद्यालय के अध्यापक, अध्यापिकाएं छात्र-छात्राएं अतिथिगढ़ मौजूद रहे









