February 12, 2026 3:54 am

यूजीसी बिल लागू करने की मांग को लेकर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन (डीबीए) सोनभद्र के अधिवक्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में यूजीसी बिल कानून के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी सोनभद्र को सौंपा। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने उच्च शिक्षा में समान अवसर और सामाजिक न्याय की मांग को लेकर नारेबाजी की। डीबीए अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट ने कहा कि यूजीसी बिल उच्च शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और समावेशी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा संस्थानों में समान अवसर नहीं मिल पा रहा है। डीबीए के पूर्व अध्यक्ष श्याम बिहारी यादव एडवोकेट ने आरोप लगाया कि कुछ संगठन यूजीसी बिल को लेकर भ्रम फैलाकर छात्रों को गुमराह कर रहे हैं, जिससे सामाजिक समरसता प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि यह कानून शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय करने, अवसरों की समानता सुनिश्चित करने और छात्रों के अधिकारों की रक्षा करने में सहायक सिद्ध होगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने प्रशासन से मांग की कि यूजीसी बिल को बिना किसी देरी के प्रभावी किया जाए। साथ ही, यदि किसी स्तर पर विरोध या अड़चन उत्पन्न हो रही है तो सरकार छात्रों के हित में स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करे। प्रदर्शन व ज्ञापन कार्यक्रम में पवन कुमार सिंह, प्रदीप कुमार मौर्य, हीरालाल पटेल, सत्यप्रकाश कुशवाहा, राजेश यादव, राजेश कुमार मौर्य, महेंद्र कुशवाहा, कमलेश सिंह, चतुर्भुज शर्मा, कामता यादव, सुरेश कुशवाहा, रामगुल्ली यादव, राजेंद्र यादव, रविंद्र पटेल, संतोष कुमार, संतोष पटेल, शाहनवाज आलम खान, प्रदीप सिंह, शैलेन्द्र कुमार सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!