सोनभद्र। बभनी (नरेश गुप्ता) अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत बभनी पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी, जब टीम ने घेराबंदी कर पशुओं के प्रति क्रूरता कर रहे तस्करों को रंगे हाथ पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस की सक्रियता देख एक आरोपी तो चकमा देकर भाग निकला, लेकिन मुख्य आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस टीम को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति गोवंशों को निर्दयतापूर्वक जंगल के रास्ते ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही चकबगदरिसानी तिराहे के पास घेराबंदी की गई। पुलिस को देखते ही बाइक सवार दो व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर जंगल की ओर भागने लगे। वे 02 बैल, 01 गाय और 01 बछिया को लाठियों से पीटते हुए और दौड़ाते हुए ले जा रहे थे। पुलिस ने पीछा कर एक आरोपी को धर दबोचा।गिरफ्तार आरोपी की पहचान बाबूलाल अगरिया (उम्र 51 वर्ष), निवासी ग्राम चकबगदरिसानी, थाना बभनी के रूप मे हुई है वही मौके से 4 गोवंश और तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है। दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में निम्न अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहेदिन्नू प्रसाद यादव (प्रभारी निरीक्षक) शिवमूरत यादव (उप निरीक्षक) प्रदीप सिंह (हेड कांस्टेबल) रामआशीष यादव (हेड कांस्टेबल)।
Author: Pramod Gupta
Hello









