February 12, 2026 8:01 am

पुलिस IGRS निस्तारण में प्रदेश में प्रथम, 125 में 125 अंक हासिल

सोनभद्र। जन शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में पुलिस ने प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उत्तर प्रदेश सरकार के आईजीआरएस (IGRS) पोर्टल पर माह जनवरी 2026 में प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के आधार पर जनपद को कुल 125 अंकों में से 125 अंक प्राप्त हुए। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में शिकायतों की नियमित समीक्षा की गई तथा निस्तारण में आ रही कमियों को समय रहते दूर किया गया। आईजीआरएस सेल में नियुक्त कर्मियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए लगातार प्रोत्साहित किया गया, जिससे शिकायतों का प्रभावी समाधान सुनिश्चित हो सका। शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करते हुए सोनभद्र पुलिस ने यह उपलब्धि हासिल की है। जनपद के 21 थानों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की थाना रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने आईजीआरएस पोर्टल पर कार्य कर रहे सभी पुलिसकर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ कार्य जारी रहेगा।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!