सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रीत नगर स्थित यूको बैंक के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बच्चा मामूली रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद अज्ञात ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ही बाइक पर एक पुरुष, दो महिलाएं तथा उनकी गोद में दो छोटे बच्चे सवार थे। बाइक सवार पटवध से बिल्ली मारकुंडी के रास पहाड़ी खनन क्षेत्र की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के दौरान दोनों बच्चे सड़क पर गिर पड़े, जिनमें से एक बच्चा ट्रक की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा बच्चा हल्की रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस फरार ट्रक की तलाश में जुटी हुई है।
Author: Pramod Gupta
Hello









