February 11, 2026 4:21 am

सड़क हादसा, टेम्पो की टक्कर से वृद्ध घायल, इलाज के दौरान मौत

सोनभद्र। रायपुर थाना क्षेत्र के जसौलिया गांव में सोमवार रात लगभग 8 बजे एक दुखद सड़क हादसा हुआ। गाँव के निवासी शिव नारायण विश्वकर्मा उम्र लगभग 80 वर्ष घर से निकलकर सड़क किनारे लघुशंका कर रहे थे, तभी एक टेम्पो ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल शिव नारायण को परिजनों ने सिएचसी वैनी ले जाया, जहाँ से बेहतर इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। टेम्पो चालक हादसे के बाद फरार हो गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!