सोनभद्र। टाटा ए.आई.ए. लाइफ इंश्योरेंस की रेणुकूट (सोनभद्र) शाखा द्वारा कंपनी की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।रेणुकूट स्थित टाटा ए.आई.ए. लाइफ ब्रांच SD02 द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व क्लस्टर हेड अजय सिंह एवं असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर ऋषि झा ने किया। यह स्वास्थ्य शिविर रेणुकूट पुलिस चौकी के पास आयोजित किया गया, जिसमें शुगर, ब्लड प्रेशर (बीपी) एवं वजन की निःशुल्क जांच की गई। शिविर में रेणुकूट नगर के सैकड़ों लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया। इस अवसर पर क्लस्टर हेड अजय सिंह ने टाटा ए.आई.ए. लाइफ इंश्योरेंस कंपनी की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों को बीमा के प्रति जागरूक किया। वहीं असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर ऋषि झा ने लोगों को उनकी ह्यूमन लाइफ वैल्यू के अनुसार टर्म प्लान के महत्व के बारे में विस्तार से बताया।कार्यक्रम में ब्रांच के लीडर दिलीप पांडेय, मुकेश झा, अजय गुप्ता, यासीन आलम, आयुष सिंह, संध्या पांडेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Author: Pramod Gupta
Hello









