February 11, 2026 4:24 am

प्राथमिक विद्यालय के बगल में शराब-मुर्गा बिक्री, ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की

सोनभद्र। बभनी (नरेश गुप्ता) बभनी थाना क्षेत्र के चपकी गांव में प्राथमिक विद्यालय के ठीक बगल में दिनदहाड़े शराब और मुर्गा बेचे जाने के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों और स्थानीय निवासियों ने जिलाधिकारी से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। ग्राम पंचायत चपकी स्थित प्राथमिक विद्यालय चक चपकी की चहारदीवारी से सटाकर यह अवैध बिक्री की जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल के पास ही शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे बच्चों और स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। पास में ही एक सरकारी शराब की दुकान भी स्थित है। दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष विशाल गुप्ता ने बताया कि शैक्षणिक संस्थानों, कॉलेजों और धार्मिक स्थलों के पास शराब की बिक्री कानूनन अपराध है। नियमानुसार, शराब की दुकानें शैक्षणिक संस्थानों से कम से कम 100 से 500 मीटर (राज्य के नियमों के अनुसार) की दूरी पर होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह की बिक्री छात्रों और समाज पर नकारात्मक प्रभाव डालती है। विशाल गुप्ता के साथ अमित सिंह, आशु जायसवाल, जितेंद्र यादव और शुभम् यादव सहित कई ग्रामीणों ने प्रदर्शन में भाग लिया। उन्होंने जिला प्रशासन से इस मामले पर संज्ञान लेने और अवैध बिक्री को तुरंत बंद कराने की अपील की।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!