सोनभद्र। बभनी (नरेश गुप्ता) बभनी थाना क्षेत्र अंतर्गत दिन मंगलवार को दोपहर में नधीरा गांव में लगे जिओ कंपनी के टावर में लगी बैटरी को कुछ दिन पूर्व चोरों द्वारा चोरी किया गया था उक्त मामले में बभनी पुलिस ने नधीरा जंगल से गिरफ्तार कर विधिक करवाई की। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्य अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बभनी दिन्नु प्रसाद यादव के नेतृत्व में आज दिन मंगलवार को दोपहर बैटरी चोरी के आरोपी इबरान अहमद पुत्र स्व जमशेर अली उम्र 31वर्ष निवासी मिसिरपुर पुरैना थाना कोतवाली देहात जनपद सुल्तानपुर को नधीरा जंगल से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया। उसके पास से जिओ टावर की बैटरी बरामद की गई है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक बभनी मक्खन लाल कांस्टेबल सुरेश कुमार मौजूद रहे।
Author: Pramod Gupta
Hello









