February 11, 2026 7:51 am

पांच साल पहले मृत व्यक्ति पर दर्ज हुआ मुकदमा, बेटा बोला- अब कोर्ट में भी पिता की मौत साबित करनी पड़ेगी

सोनभद्र। बभनी (नरेश गुप्ता) बभनी क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते फर्जी मुकदमा दर्ज कराने का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि एक व्यक्ति ने पांच वर्ष पूर्व मृत हो चुके व्यक्ति के खिलाफ न्यायालय से मुकदमा दर्ज करा दिया, जिससे मृतक का परिवार सदमे और भय में है। जानकारी के अनुसार मरहू पुत्र शिवदास की मृत्यु 29 फरवरी 2021 को वाराणसी स्थित सर सुंदर लाल अस्पताल में इलाज के दौरान हो चुकी थी। मृतक के छोटे पुत्र जय सिंह ने बताया कि म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरविल गांव निवासी विजय जायसवाल ने दिसंबर 2025 में अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) की अदालत में उनके मृत पिता के खिलाफ धमकी आदि का मुकदमा दर्ज कराया। जय सिंह के मुताबिक, इस मामले में 9 जनवरी को पेशी निर्धारित थी, लेकिन उस दिन न्यायालय बंद होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। अब सोमवार को पुनः पेशी तय की गई है। परिवार को तब इस पूरे मामले की जानकारी हुई, जब पुलिसकर्मी पिता के नाम नोटिस तामील कराने उनके घर पहुंचे। जय सिंह ने आरोप लगाया कि विजय जायसवाल उनकी जमीन हड़पने की नीयत से उनके मृत पिता के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कराया है। इस घटना के बाद से पूरा परिवार भयभीत है और मानसिक दबाव में जी रहा है। मृतक के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर फर्जी मुकदमे को निरस्त कराने की मांग की है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!