February 11, 2026 9:15 am

शॉपिंग मॉल में पति को गर्लफ्रेंड के साथ देख पत्नी हुई आग-बबूला, दोनों महिलाओं में जमकर मारपीट

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सिविल लाइंस रोड स्थित एक शॉपिंग मॉल में शनिवार देर शाम उस समय हंगामा मच गया, जब दो महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक युवक अपनी कथित प्रेमिका के साथ शॉपिंग मॉल में खरीदारी कर रहा था। इसी दौरान उसकी पत्नी भी मॉल पहुंच गई और पति को प्रेमिका के साथ देख लिया। इसके बाद पत्नी और प्रेमिका के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान युवक मौके से फरार हो गया। मारपीट के दौरान गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और दांत काटने जैसी घटनाएं भी सामने आईं। मॉल में मौजूद लोगों और महिला कर्मचारियों ने किसी तरह दोनों को अलग कराया। करीब 15 मिनट तक चले इस विवाद का किसी ने वीडियो बना लिया, जो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस संबंध में रॉबर्ट्सगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि पत्नी अपने पति को लेकर कोतवाली आई थी। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति अपनी प्रेमिका पर अधिक ध्यान दे रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया और पति को कड़ी हिदायत देकर छोड़ दिया गया। फिलहाल मामले में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!