February 10, 2026 4:11 am

जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु नगरीय निकायों में आयोजित हुआ ‘सम्भव’ जनसुनवाई दिवस

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जन शिकायतों की सुनवाई एवं उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार को नगरीय निकायों में आयोजित किए जाने वाले ‘सम्भव’ जनसुनवाई दिवस के क्रम में आज दिनांक 9 फरवरी 2026 (सोमवार) को रूबी प्रसाद अध्यक्ष नगर पालिका परिषद की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई दिवस के दौरान विभिन्न नगरीय निकायों से कुल 24 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें नगर पालिका परिषद राबर्ट्सगंज से 3, नगर पंचायत घोरावल से 2, चुर्क-घुर्मा से 2, चोपन से 3, ओबरा से 3, रेनुकूट से 3, पिपरी से 2, दुद्धी से 3, डाला बाजार से 1 तथा अनपरा से 2 शिकायतें शामिल रहीं। प्राप्त शिकायतें मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति एवं मार्ग प्रकाश से संबंधित थीं, जिनका तत्काल निस्तारण कराया गया। इस अवसर पर रूबी प्रसाद ने कहा कि जनता की समस्याओं से सीधे रूबरू होना और उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान करना शासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है, जिस पर निरंतर तत्परतापूर्वक कार्य किया जा रहा है। जनसुनवाई कार्यक्रम में सदस्यगण एवं संबंधित नगरीय निकायों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!