February 10, 2026 4:08 am

अनुसूचित जाति के प्रकरणों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए- सदस्य, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग

सोनभद्र। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग भारत सरकार के सदस्य लवकुश कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में अनुसूचित जाति से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा बैठक की। बैठक में जनपद में दर्ज मामलों की स्थिति, उनके निस्तारण की प्रगति तथा पात्र लाभार्थियों को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से आच्छादित किए जाने की समीक्षा की गई। सदस्य ने आयोग से संदर्भित प्रकरणों की गहन समीक्षा करते हुए छात्रवृत्ति वितरण, एनआरएचएम, मुद्रा योजना, स्टार्टअप इंडिया, अनुसूचित जाति छात्रावास, भूमि पट्टा आवंटन, मनरेगा, उज्ज्वला योजना, जनधन खाते सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिया कि बैंकर्स द्वारा पात्र आवेदनों को अनावश्यक रूप से रिजेक्ट न किया जाए। लवकुश कुमार ने कहा कि अनुसूचित जाति से संबंधित सभी प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। सरकार की मंशा है कि वंचित एवं पिछड़े वर्गों को समय पर न्याय मिले और योजनाओं का पूरा लाभ प्राप्त हो। किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक विलंब को गंभीरता से लिया जाएगा। जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने आश्वासन दिया कि सदस्य द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा और अनुसूचित जाति से जुड़े मामलों में कोई शिथिलता नहीं बरती जाएगी। बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरियां सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!