सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) जरहा स्थित सुप्रसिद्ध अजीरेश्वर धाम मंदिर परिसर में आगामी महाशिवरात्रि पर्व को भव्य और सुरक्षित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश राय ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों और पुलिस प्रशासन के साथ तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गयी। बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु मेले के दौरान उमड़ने वाली भारी भीड़ का प्रबंधन रहा। सीओ दुद्धी ने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए बैरिकेडिंग और कतार व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाए। मंदिर की ओर आने वाले मार्गों पर वाहनों के दबाव को देखते हुए पार्किंग और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मेले में असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए सादे कपड़ों में पुलिस बल की तैनाती और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी पर चर्चा हुई मंदिर समिति के साथ मिलकर पेयजल, प्रकाश और साफ-सफाई की व्यवस्था को अंतिम रूप दिया गया।
Author: Pramod Gupta
Hello









