February 9, 2026 3:20 am

वाहन मालिकों व ट्रांसपोर्टरों के साथ बैठक, यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

सोनभद्र। थाना चोपन परिसर में रविवार को प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में वाहन मालिकों, ट्रांसपोर्टरों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करना तथा सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना रहा। बैठक के दौरान प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा ने वाहन मालिकों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने चालकों को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने के लिए स्पष्ट रूप से निर्देश दें। उन्होंने कहा कि तेज गति, रांग साइड वाहन चलाने तथा निर्धारित लेन का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक ने नशे की हालत में वाहन चलाने को गंभीर अपराध बताते हुए कहा कि ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी परिस्थिति में नाबालिगों को वाहन चलाने की अनुमति न दी जाए। नाबालिग द्वारा वाहन चलाते पाए जाने पर वाहन स्वामी के विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में कस्बा क्षेत्र के प्रीतनगर स्थित वाहन निर्माण एवं मरम्मत कार्य से जुड़े गैरेज संचालकों को भी निर्देश दिए गए कि वे अपने वाहनों को सड़क पर खड़ा न करें। सड़क पर खड़े वाहनों से आवागमन बाधित होता है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। नियमों के उल्लंघन पर संबंधित गैरेज संचालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा ने कहा कि आमजन की सुरक्षा पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यातायात नियमों का पालन सभी के हित में है। उन्होंने वाहन मालिकों, चालकों और आम नागरिकों से पुलिस का सहयोग करने तथा सुरक्षित व सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!