February 9, 2026 3:20 am

क्रेशर मालिक की निर्मम हत्या, कानून व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत बग्घानाला स्थित क्रेशर प्लांट पर सो रहे क्रेशर मालिक हरि उपाध्याय की सिर कूंचकर की गई निर्मम हत्या ने जिले की कानून व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। इस जघन्य वारदात के बाद पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है, वहीं अपराधियों के बढ़ते हौसलों पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रदेश में माफियाओं का बोलबाला है और अपराध बेलगाम हो चुके हैं। पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा शासनकाल में सोनभद्र लगातार गंभीर आपराधिक घटनाओं का गवाह रहा है। उन्होंने कहा कि चोपन नगर पंचायत चेयरमैन इम्तियाज अहमद की गोली मारकर हत्या, इसके बाद रेणुकूट नगर पंचायत चेयरमैन बबलू सिंह की हत्या और जिले का सबसे विभत्स उभ्भा नरसंहार—ये सभी घटनाएं भाजपा शासन में ही घटित हुईं। बीते वर्ष रॉबर्ट्सगंज में राज पैलेस के समीप युवा व्यवसायी धर्मेंद्र पटेल और उनकी पत्नी की दिनदहाड़े निर्मम हत्या ने पूरे जनपद को झकझोर कर रख दिया था। इतना ही नहीं, जब भाजपा के मंत्री संजीव गौड़ के काफिले पर भी हमला हो चुका है, तो आम नागरिकों की सुरक्षा की स्थिति का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। लगातार हो रही हत्याओं और आपराधिक घटनाओं ने यह प्रश्न खड़ा कर दिया है कि क्या सोनभद्र अब सुरक्षित रह गया है? जनता में भय और असंतोष दोनों व्याप्त हैं, जबकि प्रशासन से अपराधियों के खिलाफ सख्त और त्वरित कार्रवाई की मांग लगातार तेज होती जा रही है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!