February 9, 2026 5:34 am

दर्दनाक हादसा अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत

*घटना से गांव में शोक की लहर मृतक के चार बच्चे पिता का साया हटने से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल*

सोनभद्र। बभनी (नरेश गुप्ता ) बभनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत अहीर गुड़वा(मगरू टोला ) मे शनिवार शाम एक सड़क हादसे से पुरे गाँव मे शोक की लहर है जहाँ एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गयी जिससे बाइक चालक को गंभीर चोट लग गयी। घटना के बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गयी। ग्रामीणों ने तत्काल घायल युवक के परिजनों को सुचना दी परिजनों के पहुंचने के पहले ही घायल युवक दम तोड़ दिया तो परिजनों ने अपने घर ले गए रविवार सुबह परिजनों ने बभनी थाने मे लिखित सुचना दी है मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर अग्रिम कार्यवाही कर रही है। मृतक के रामपति गोड़ ने बताया की विन्देश्वर गोड़ अपने बाइक सेससुराल से घर पहुंचाकर लौटा था की बाइक पेड़ से टकरा गयी जिससे हादसा हो गया है मृतक का शादी गाँव मुर्ता थाना दूधी मे हुआ था और वही रहकर अपना जीवन बसर करता था मृतक के चार बच्चे है जिनमे तीन लडके और एक लड़की है। पिता का साया हटने के कारण बच्चों का रों रों कर बुरा हाल है। वही इस संबंध मे उप निरीक्षक सरफराज़ ने बताया की मृतक के पिता की लिखित सुचना पर शव का पंचनामा करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!