February 6, 2026 3:39 am

सनातन परम्परा की आगामी त्यौहारों के तिथियों पर चर्चा

सोनभद्र (दुद्धी) दुद्धी क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक संगठनो श्री रामलीला कमेटी ,श्री जय बजरंग अखाड़ा समिति एवं सभी दुर्गा पूजा समिति मिलकर आगामी त्यौहारों की तिथि व रुपरेखा तैयार करे ताकि सनातन परम्परा को मानने वाले लोगों में त्योहारों की तिथियों में कोई मतभेद न हो ,को लेकर मां काली सेवा समिति के मुख्य संरक्षक डॉ. मिथलेश द्वारा एक बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी रामेश्वर राय ने की। माँ काली मंदिर में आहुत बैठक के दौरान कस्बे के वरिष्ठ पुरोहितों के विचार सुने गए। पुरोहितों ने महाशिवरात्रि और होली जैसे त्योहारों को भाईचारे की मिसाल बनाकर मनाने पर जोर दिया। उन्होंने देवमूर्तियों के अमर्यादित प्रदर्शन पर रोक लगाने, नशा मुक्ति अभियान चलाने, सामाजिक भेदभाव दूर करने तथा शादी-विवाह व धार्मिक शोभायात्राओं में देवी-देवताओं के स्वरूपों के नृत्य को पूर्व नियोजित रूप से बंद करने पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में नशामुक्ति और सामाजिक सुधार पर सर्वसम्मति बनी। बैठक के उपरांत समिति द्वारा आयोजित सहभोज में सभी लोगों ने एक साथ भोजन ग्रहण कर आयोजक समिति को इस उत्तम विचार व कार्य के लिए शुभकामना दे कर आज के बैठक में प्रस्तावित बिंदुओं को सफल करने कराने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन आलोक अग्रहरि ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से रविंद्र शुक्ला, कल्याण मिश्रा, नंदलाल मिश्रा, चंद्रिका मिश्रा, महेंद्र मिश्रा, श्रीरामलीला कमेटी के नंदलाल अग्रहरि एड, दिलीप पांडेय एड, विश्व हिंदू परिषद के संदीप गुप्ता, मनीष जायसवाल, अमरनाथ जायसवाल, पंकज अग्रहरि, शिव कुमार जायसवाल, प्रेमनारायण सिंह, भोलू जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!