February 6, 2026 3:39 am

भाजपा ने व्यापारियों के साथ स्टेट हाईवे के नाम पर किया धोखा!अविनाश कुशवाहा

स्टेट हाईवे के नाम पर व्यापारियों की जमीनें/दुकानें खतरे में सपा व्यापारियों के साथ

सोनभद्र। कोरोना काल में जब लोग घरों में बंद थे तभी भाजपा ने रामगढ़ शाहगंज घोरावल मार्ग को स्टेट हाईवे घोषित किया था। रॉबर्ट्सगंज, रामगढ़, खलियारी के व्यापारियों ने इस बात का भारी विरोध किया तथा पूरी तरह से बर्बाद होने के डर से रॉबर्ट्सगंज के व्यापारियों ने भारी विरोध करना शुरु कर दिया तो अपने वोट बैंक की नाराजगी को देखते हुए भाजपा ने नगर के बाहर से बाईपास बनवाने को ड्रामा शुरु किया लेकिन विधान सभा चुनाव तथा नगरपालिका चुनाव भी बीत जाने के बाद कोई बाईपास स्वीकृत नहीं हुआ सिर्फ चुनाव में लाभ लेने के लिए भाजपा ने तीन तीन बार नया नया रास्ते से जनता को बाईपास का सपना दिखाया जबकि हकीकत में इससे व्यापारियों की समस्या हल नहीं हुई बल्कि सत्ता से जुड़े प्लाटरों ने मौके का फायदा उठाया और बाईपास के नाम पर जमीनें, प्लाटिंग कर बेच दी,अब कुछ दिन पहले पता चला कि बाईपास स्वीकृत नहीं हुआ और आज खबर आई की पहले चरण का रॉबर्ट्सगंज से शाहगंज होते हुए कलवारी तक स्टेट हाईवे बनाने का टेंडर पास हो गया। अगर ऐसा हो गया तो रॉबर्ट्सगंज में हजारों मकान और दुकान हमेशा हमेशा के लिए गायब हो जाएंगे,नजूल के कारण सैकड़ों लोग मुआवजा भी न पा सकेंगे और इन सब का जिम्मेदार सिर्फ भाजपा है जो व्यापारियों को केवल वोट बैंक मानती है। वही पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने कहा कि समाजवादी पार्टी व्यापारियों की लड़ाई पर जोर तरीके से लड़ेगी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!