सोनभद्र। समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष गीता गौर के नेतृत्व में मंगलवार को महिलाओं के एक समूह ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। यह महिलाएं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित ग्राम मोकरसीम ब्लॉक करमा के सखी समूह से जुड़ी हैं। महिलाओं ने अपनी समूह अध्यक्ष पर मनमानी और धमकी देने का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष गीता गौर ने बताया कि समूह की अध्यक्ष द्वारा नियमविरुद्ध तरीके से कार्य किए जा रहे हैं और विरोध करने पर सदस्यों को डराया-धमकाया जा रहा है। महिलाओं ने जिलाधिकारी से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और समूह में ऐसी अध्यक्ष को नामित किया जाए जो सभी सदस्यों की सहमति से कार्य कर सके। इस दौरान तारा देवी, आभा, मीरा, रेखा, परवीन, डिम्पल, सरस्वती, उषा, गीता सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।

Author: Pramod Gupta
Hello
Post Views: 102