January 13, 2026 12:04 pm

विभाजन विभिषिका दिवस पर भाजपा ने निकाला मौन जुलूस व की संगोष्ठी

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 14 अगस्त को विभाजन विभिषिका दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर चाचा नेहरू शहीद उद्यान से विवेकानंद प्रेक्षागृह तक पैदल मौन जुलूस निकाला गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गोंड उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने की, जबकि संचालन कार्यक्रम संयोजक दयाशंकर पांडेय ने किया। प्रेक्षागृह प्रांगण में विभाजन विभिषिका स्मृति प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया, जिसके बाद संगोष्ठी का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि संजय गोंड ने कहा कि 14 अगस्त देश के इतिहास में न भूलने वाली तिथि है। इसी दिन मजहबी और नफरती मानसिकता ने भारत का विभाजन किया, जिसके परिणामस्वरूप लाखों लोगों को यातनाएं झेलनी पड़ीं और असंख्य नागरिकों ने अपनी जान गंवाई। उन्होंने सभी बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। जिला प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि 14 अगस्त भारत के इतिहास में आंसुओं से लिखी तारीख है। विभाजन ने न केवल भारतीय उपमहाद्वीप के दो टुकड़े किए, बल्कि बंगाल का भी बंटवारा हुआ। यह सिर्फ सीमाओं का नहीं, बल्कि दिलों, परिवारों, रिश्तों और भावनाओं का भी बंटवारा था। अनुसूचित आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार ने कहा कि विभाजन के लंबे अरसे बाद भी आज कई ऐसे लोग हैं जिन्होंने उस दौर में दंगों के कारण अपने अपनों को खोया। जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने विभाजन को न भूलने वाला मंजर बताते हुए कहा कि नफरत और हिंसा के बीच लाखों लोग अपनी जन्मभूमि से विस्थापित हुए और अनेक ने अपनी जान गंवाई। उन्होंने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, अजीत चौबे, नगर पालिका अध्यक्ष रुबी प्रसाद, क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अजीत रावत, चांदप्रकाश जैन, श्रवण, जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्या, संतोष शुक्ला, शंभूनारायण सिंह, अनूप तिवारी, बृजेश श्रीवास्तव, मनोज सोनकर, नार सिंह पटेल, रजनीश रघुवंशी, विनय श्रीवास्तव, बलराम सोनी, यादवेन्द्र द्विवेदी, सत्येंद्र आर्य, सुनील सिंह, पुष्पा सिंह, मीनू चौबे, गुड़िया वर्मा, मंजू गिरी, रुबी गुप्ता, कमलेश चौबे, अनुपम तिवारी, अरविंद पांडेय, राजन पांडेय सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!