December 14, 2025 12:57 pm

यूनियन बैंक बीजपुर में आधार कार्ड सेवा शुरू ग्रामीणों को होगी सहूलियत

सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के बीजपुर शाखा में फ्री आधार सेवा शुरू कर दी गई है इस सेवा के शुरू होने से आसपास के हजारों ग्रामीण और मजदूरों को नया आधार कार्ड बनवाने तथा आधार कार्ड में किसी प्रकार के संशोधन में काफी सहूलियत मिलेगी।
विदित हो कि बीजपुर परिक्षेत्र में केवल स्थानीय डाकघर में ही आधार कार्ड से संबंधित कार्य किए जाते थे जिससे वहाँ भीड़ ज्यादा होने से आम जनमानस को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता था यूनियन बैंक की शाखा में नया आधार केंद्र खुलने से क्षेत्र के ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है उनका कहना है कि आधारकार्ड से संबंधित कार्य के लिए अब भटकना नही पड़ेगा।इस बाबत यूनियन बैंक के शाखा प्रबंधक वसीम राव ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर आम जनमानस की सहूलियत हेतु हमारी शाखा में नया आधार केंद्र खोला गया है जिसमें नया आधार कार्ड बनाने से लेकर आधार कार्ड में सभी प्रकार के संशोधन का कार्य किया जाएगा।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!