December 14, 2025 12:31 pm

पांच वर्षीय मासूम की बाउली में डूबने से दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

सोनभद्र। बभनी (नरेश गुप्ता) बभनी थाना क्षेत्र के चपकी गांव में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसे में पांच वर्षीय मासूम बच्ची की बाउली में डूबने से मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार, चपकी गांव निवासी सूरज की पांच वर्षीय पुत्री सोनम खेलते-खेलते घर के पास स्थित एक बाउली में जा गिरी। उस समय परिजन धान की रोपाई में व्यस्त थे और किसी को बच्ची की ओर ध्यान नहीं गया। शाम लगभग चार बजे जब परिजनों ने सोनम को ढूंढना शुरू किया, तो बाउली में उसका शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया। मां की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो उठा। सूरज के तीन बच्चों में सोनम सबसे छोटी थी। मासूम की इस असमय मौत से परिवार गहरे सदमे में है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। उपनिरीक्षक शिवमूरत यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!