January 13, 2026 11:06 am

अंजानी में कम्पोजिट बिद्यालय की खाली जमीन पर दबंगों का कब्जा, कार्रवाई की माँग

सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) म्योरपुर शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत इंजानी गाँव मे संचालित कम्पोजिट बिद्यालय की खाली पड़ी जमीन पर कुछ दबंगों द्वारा कब्जा करने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। ग्रामीण सत्यनारायण यादव जमुना सिंह हरिनारायण हुकुमचंद यादव देवनारायण दीनानाथ राजू देवी गोपीचंद का आरोप है कि गाँव के ही दबंग किस्म के एक ब्यक्ति द्वारा विद्यालय की खाली जमीन पर दो गुमटी रख कर जमीन कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। ग्राम प्रधान विजया देवी के अनुसार अतिक्रमण की गयी उक्त जमीन का गाटा संख्या 1452 क है जिसका रकबा 0.2400 है जो प्राथमिक बिद्यालय अंजानी के नाम अभिलेख में दर्ज है वर्तमान समय मे उक्त स्थल पर कम्पोजिट बिद्यालय संचालित है। ग्रामीणों का आरोप है कि जमीन कब्जा करने से बच्चों के लिए आवागमन में परेशानी का सबब बना हुआ है तो बकरिहवा बीजपुर सड़क मार्ग पर अतिक्रमण से बच्चों में सड़क दुर्घटना की आसंका बढ़ गयी है। बताया गया कि कब्जा अतिक्रमण से मना करने पर गाली गलौज के साथ मारपीट की धमकी दी जाती है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा कर अतिक्रमण को खाली कराने की माँग की है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!