October 24, 2026 4:45 am

जमीनी विवाद में अधेड़ को मारी गोली, हालत गंभीर

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बढ़ौली गांव में रविवार देर रात जमीनी विवाद को लेकर मनबढ़ों ने एक अधेड़ व्यक्ति को गोली मार दी। गोलीकांड के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजन आनन-फानन में घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल की पहचान गोरारी गांव निवासी देवकी भारती (65) पुत्र रामदास भारती के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रात्रि लगभग डेढ़ बजे के आसपास किसी बात को लेकर बढ़ौली गांव में विवाद हुआ, जो देखते ही देखते गोलीकांड में बदल गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों ने पुलिस को तहरीर सौंप कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार ने बताया

थाना राबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत बढ़ौली गांव में एक अधेड़ व्यक्ति को गोली मारे जाने की सूचना रात्रि में प्राप्त हुई थी। मौके पर पुलिस बल ने पहुंचकर घायल को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया। पीड़ित की हालत गंभीर होने के कारण उसे वाराणसी रेफर किया गया है। प्रारंभिक जांच में मामला जमीनी विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!