सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पिण्डारी टोला सतपेड़वा नगराज में सोमवार को एक बृद्ध महिला की लाश मिलने से घर मे कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार रैमुन देवी गोड पत्नी सरजू गोड उम्र लगभग 50 वर्ष लंबे समय से किसी गम्भीर बीमारी से परेशान थी।वह रविवार की सुबह अपने पति को दवा लेने की बात कह कर घर से निकली थी तो घर वापस नही आयी। इस बीच शाम को उसका पति सरजू जंगल से घर आया तो पत्नी को घर मे न पा कर काफी खोजबीन किया लेकिन कहीं उसका पता नही चला। सोमवार सुबह उसने फिर से खोजबीन शुरू किया तो घर से 50 मीटर दूर एक बंधे के किनारे उसका चप्पल और डंडा दिखाई दिया।
शक होने पर ग्रामीणों द्वारा बीजपुर पुलिस को मामले की जानकारी दी गयी सूचना पर उप निरीक्षक श्रवण कुमार यादव मय हमराह पुलिस के साथ मौके पर पहुँच कर कटिया और जाल के सहारे बंधे में खोज कराया गया तो बृद्ध महिला का शव बरामद हुआ।इस बाबत उप निरीक्षक श्रवण कुमार यादव ने बताया कि उसके पति और गाँव मे जनचर्चा के अनुसार सम्भवतःमहिला बीमारी से त्रस्त होकर खुद आत्महत्या कर ली है। फिलहाल महिला के शव को एनटीपीसी रिहंद धन्वंतरि हॉस्पिटल के मोर्चरी में रखवा दिया गया है विधिक कार्रवाई के बाद मंगलवार को पीएम के लिए दुद्धि सीएचसी भेजा जाएगा।इसी प्रकार मृतक महिला के पति सरजू गोड ने भी पुलिस को तहरीर देकर तहसील प्रशासन से आर्थिक सहायता की माँग की है।

Author: Pramod Gupta
Hello