September 1, 2025 5:45 am

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जनपद न्यायाधीश ने भी पर्यावरण संरक्षण की संभाली कमान

– प्रेरणा: दायित्व समझ कर, प्रत्येक व्यक्ति करे देश और मानवता के लिए पौधारोपण-जनपद न्यायाधीश राम सुलीन सिंह 

सोनभद्र (ओबरा) एक पेड़ मां के नाम अभियान के क्रम में बुधवार 9 जुलाई 2025 को जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र रामसुलीन सिंह ने पर्यावरण रक्षण और संरक्षण की कमान संभाली। जनपद न्यायाधीश के नेतृत्व में दीवानी न्यायालय परिसरों में पौधरोपण किया गया।
जनपद न्यायाधीश राम सुलीन सिंह ने जनपद के समस्त न्यायाधीश और न्यायिक अधिकारियों से अपील किया कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वह स्वयं पौधारोपण करने के अलावा लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करें और आगामी पीढ़ी के भविष्य को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण योगदान दें। उन्होंने आम जनों से भी पर्यावरण रक्षा एवं संरक्षण की अपील करते हुए वृक्षारोपण पर बल दिया। वृक्षारोपण अभियान में जनपद के समस्त न्यायिक अधिकारी गण एवं न्यायालय के कर्मचारियों ने बृहद वृक्ष रोपण किया। उक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम में रामसुलीन सिंह जनपद न्यायाधीश, राजेंद्र प्रसाद (iv) प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय सोनभद्र, अशोक कुमार पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण अमित वीर सिंह विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट जीतेंद्र कुमार द्विवेदी प्रथम अपर जनपद न्यायाधीश आबिद शमीम विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट अर्चना रानी अपर जनपद न्यायाधीश एफटीसी/सी ए डब्ल्यू शैलेंद्र यादव अपर जनपद न्यायाधीश/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं समस्त न्यायिक अधिकारी गण तथा न्यायालयी कर्मचारियों ने वृक्षारोपण किया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Marketing hack4U

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!