– जनपद का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्र निर्माण में निकायों की भूमिका पर अपना पक्ष मजबूती से रखूंगी- रूबी प्रसाद
सोनभद्र/रॉबर्ट्सगंज (विशाल टंडन) संवैधानिक लोकतंत्र को मजबूत करने और राष्ट्र निर्माण में शहरी स्थानीय निकायों की भूमिका पर आगामी तीन जुलाई को हरियाणा के गुरुग्राम में एक सम्मेलन का आयोजन हो रहा है जिसमें प्रतिभाग करने वाले राज्य के नगर निकायों के 80 मेयर पार्षद सभासद आदि जनप्रतिनिधियों की सूची जारी की गई। बड़े ही हर्ष एवं गौरव की बात है की रूबी प्रसाद, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सोनभद्र को इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए नामित किया गया है। यह सम्मेलन “संविधानिक लोकतन्त्र को मजबूत करने और राष्ट्र निर्माण में शहरी स्थानीय निकायों की भूमिका” विषय पर केंद्रित है। इस सम्मेलन में रूबी प्रसाद अपने जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगी और राष्ट्र निर्माण में शहरी स्थानीय निकायों की भूमिका पर अपना पक्ष मजबूती से रखेंगी। जनपद की एकमात्र नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष रूबी प्रसाद जनता के बीच बेहद लोकप्रिय है। वह नगर पालिका परिषद सोनभद्र की अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रही हैं और जनपद की महिला जनप्रतिनिधि के रूप में अपनी भूमिका निभा रही हैं। वह जन शिकायतों की सुनवाई और उनके त्वरित निस्तारण के लिए जनसुनवाई का आयोजन करती हैं और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करती हैं। नगर पालिका परिषद के विस्तारिकरण के बाद से उनकी जिम्मेदारियां बढ़ गई। उन्होंने शासन प्रशासन के तालमेल से नगर में विकास कार्यों को कराया है। जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को दूर करने के साथ ही जनता के हित के लिए सदैव लगे रहने वाली रूबी प्रसाद का इस सम्मेलन में नामित होना केवल नगर के लिए ही नही अपितु जनपद सोनभद्र के लिए गौरव एवं हर्ष की बात है। जनपद की महिला प्रतिनिधि का चयन इस बात को इंगित करता है कि राज्य सरकार केंद्र सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु कितनी गंभीर एवं सजग है। यह सम्मेलन संविधानिक लोकतन्त्र को मजबूत करने और राष्ट्र निर्माण में शहरी स्थानीय निकायों की भूमिका पर चर्चा करने के लिए एक मंच प्रदान करता है। रूबी प्रसाद अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सोनभद्र ने बताया कि इस सम्मेलन में अपने जनपद का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्र निर्माण में शहरी स्थानीय निकायों की भूमिका विषय पर अपना पक्ष मजबूती से रखूंगी। निश्चित ही उनकी भागीदारी से सोनभद्र जनपद का प्रतिनिधित्व होगा और उनकी आवाज़ राष्ट्रीय स्तर पर सुनी जाएगी। नगर पालिका परिषद सोनभद्र के सदस्य अनवर अली, मनोज कुमार चौबे, गायत्री, उषा जैन एवं अन्य कर्मचारियों सहित सभी ने अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Author: Pramod Gupta
Hello