February 13, 2026 7:46 pm

समाजवादी पार्टी कार्यालय पर गोड विरागना महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस मनाया गया

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर आज 24 जून 2025 को गोंड विरागना महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस मनाया गया और संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि महारानी दुर्गावती एक महान विरागना थीं जिन्होंने गोंडवाना क्षेत्र पर शासन किया और मुगल शासक अकबर के खिलाफ बहादुरी से लड़ाई लड़ी। उन्होंने अपनी मातृभूमि और आत्मसम्मान की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। महारानी दुर्गावती का जन्म 1526 में हुआ था और 1564 में युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुई थीं। उन्होंने गोंडवाना क्षेत्र पर शासन किया और अपनी बहादुरी और नेतृत्व क्षमता के लिए जानी जाती हैं। महारानी दुर्गावती ने मुगल शासक अकबर के खिलाफ बहादुरी से लड़ाई लड़ी और अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। संगोष्ठी में शामिल हुए सभी लोगों ने महारानी दुर्गावती की बहादुरी और बलिदान को याद किया और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। संगोष्ठी में शामिल हुए  पूर्व जिला अध्यक्ष संजय यादव, रामप्यारे सिंह पटेल, सुनील गौड़, अनिल प्रधान, महिला सभा जिला अध्यक्ष गीता गौर, कुमारी मंदाकिनी पांडे, कुमारी निधि पांडे, अशोक पटेल, सुनील कुमार राव, बाबूलाल यादव, दशरथ यादव, जगत पटेल, मनीष त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!