सोनभद्र/रॉबर्ट्सगंज (विशाल टंडन) जनपद मे ग्यारहवें अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न स्थानों पर योग दिवस का आयोजन किया गया। बारिश के सुहाने मौसम मे लोगों का उत्साह देखते बना। रॉबर्ट्सगंज नगर मे बारिश के हल्की फुआरों के बीच विशिष्ट स्टेडियम तीयरा, शिवा जी मिनी स्टेडियम व रामलीला मैदान सहित कई जगहों पर योग दिवस का आयोजन हुआ जिसमे नगर वासियो ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया और योग के महत्व को जाना। नगर के रामलीला मैदान हाल मे महिला पंतजलि योग समिति के द्वारा भाजपा के नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व मे योग दिवस का आयोजन किया गया। योगाचार्य अनीता गुप्ता के द्वारा बताये गये योग के विभिन्न आसनो का शिवा जयसवाल, अभिषेक अग्रहरी एवं एकता तिवारी द्वारा प्रदर्शन कराया जिसे देख वहां उपस्थित लोगों ने योगाभ्यास किया। इस दौरान अनीता गुप्ता ने इन आसनो से होने वाले लाभ व सावधानियों के बारे मे जानकारी दी।
योग के बारे मे महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह का कहना था की महिलाएं घर के काम में व्यस्त रहने के कारण अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाती। ऐसे में प्रतिदिन थोड़ा समय निकालकर योग करने से खुद भी स्वस्थ रह सकती हैं और परिवार को भी स्वस्थ रख सकती हैं। डॉ रचना तिवारी का कहना था कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन लोगों को योग के प्रति जागरूक करने का मंच है। नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने कहा योग से मन मस्तिष्क और शरीर तीनों स्वस्थ रहता है इसलिए हमें योग अपनाना चाहिए। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने कहा योग बिना किसी खर्च के स्वास्थ्य लाभ लेने का सबसे उपयुक्त साधन है। इस इस भाग दौड़ के जीवन में कुछ समय अपने स्वास्थ्य के लिए भी निकले और योग करें। इस योग दिवस के सफल आयोजन में सहयोग करने वाली भाजपा नगर मंत्री रीता गुप्ता ने कहा कि योग से हमारा शरीर निरोगी रहता है। योगाभ्यास करना शरीर मन मस्तिष्क के लिए लाभकारी है। योग अभ्यास करने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। योग भारतीय संस्कृति एवं परंपरा की अमूल्य धरोहर है हम सबको योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनना चाहिए। इस मौके पर अशोक चौबे, नम्रता सिंह, डॉ मीनाक्षी सिंह, ममता गुप्ता, डॉ अरविंद सिंह, ममता गुप्ता, बीना गुप्ता, चित्रा जालान, मनोरमा चतुर्वेदी, प्रतिभा सोनी सहित काफी संख्या में महिला पुरुष एवं बच्चों ने योगाभ्यास किया।

Author: Pramod Gupta
Hello