– बारिश की रिमझिम फुआरो के बीच तीयरा स्टेडियम पर किया गया योग
– अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद के विभिन्न स्थानों पर किया गया योगाभ्यास
सोनभद्र/रॉबर्ट्सगंज (विशाल टंडन) अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग थीम पर जनपद में विभिन्न स्थानों पर योग अभ्यास किया गया। साथ ही पौधारोपण भी किया गया। अबाड़ी स्थित पिकनिक स्पॉट पर प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, डीएम बीएन सिंह एसपी अशोक कुमार मीणा, सीडीओ जागृति अवस्थी, डीडीओ हेमन्त सिंह, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ राजेश कुमार यादव सहित जनप्रतिनिधिगण और ग्रामीणों ने योग किया।
मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा की प्रकृति के बीच मे योगाभ्यास किया गया यह बहुत ही शानदार रहा। योग मन मस्तिष्क शरीर तीनों को स्वस्थ रखता है इस लिए हमें अपने जीवन मे योग अपनाना चाहिए। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंडलायुक्त विंध्याचल मंडल मिर्जापुर बालकृष्ण त्रिपाठी ने रॉबर्ट्सगंज के विशिष्ट स्टेडियम तीयरा में आम जनमानस के साथ योगाभ्यास किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद कंपोजिट विद्यालय मल्टीस्टोरी काशीराम के बच्चों ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति कर सबका मन मोह लिया। मंच का संचालन प्रमोद कुमार सिंह ने किया। योग प्रशिक्षक पुनीत पांडे ने उपस्थित अधिकारी गण एवं आम जनमानस को योगाभ्यास कराया एवं योग के लाभ बताएं। अपने संबोधन में मंडल आयुक्त ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इसके लाभों को विश्वभर में प्रचारित करना है।
यह दिन योग के अभ्यास के माध्यम से शारीरिक, मानसिक और आत्मिक कल्याण को बढ़ावा देने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करता है। योग शारीरिक स्वास्थ्य एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। योग आत्मिक विकास में मदद करता है। इस अवसर पर पूर्व सांसद राम सकल, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) सहदेव कुमार मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, राष्ट्रपति पुरस्कृत ओमप्रकाश त्रिपाठी, आयुष चिकित्सालय लोंढ़ी से अधीक्षक डॉ.ज्योतिर्जय कुमार, डॉ.जितेंद्र पाल त्रिपाठी, डॉ.शिव कुमार तिवारी सहित अन्य अधिकारी गण व काफ़ी संख्या में आम जनमानस ने योगाभ्यास किया और अपने जीवन मे योग को अपनाने का निश्चय किया।

Author: Pramod Gupta
Hello