October 26, 2026 2:09 am

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत पंडरी कला में हुआ कृषक वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम

रामगढ़/ सोनभद (अखिलेश गुप्ता) चतरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पंडरी कलां में प्रमुख वक्ता भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान, वाराणसी के डा0,आर भारद्वाज प्रधान वैज्ञानिक ने किसानों की समस्याओं को सुना तथा उन्हें सब्जी की खेती करने के लिए जागरूक किया और कहा कि आप अपनी सब्जियों को विश्व बाजार में ले जाये और उद्यानिकी खेती करें बेल,बेर,करौंदा मीठी नीम इत्यादि उगाकर अपनी आय को दुगना करें, तकनीकी अधिकारी अजय कुमार यादव ने मृदा स्वास्थ्य में सुधार हेतु हरी खाद एवं गोबर की खाद का प्रयोग करने पर जोर दिया तथा किसानों को उन्नत किस्म की बीजों की जानकारी दी ।के.वी.के. के डॉ वी.पी. यादव ने खरीफ डीएसआर पद्धति से धान की बुवाई तथा मक्के की बुवाई तथा प्रबंधन के बारे में जानकारी दी अनुराग ने मृदा एवं जल संरक्षण तकनीकियों के बारे में विस्तार से चर्चा की पी एम एफ बी वाई से जयदेव सिंह ने फसल बीमा योजना योजना के लाभ के बारे में बताया रोहित कुमार त्रिपाठी ने वित्तीय बचत के बारे में किसानों को जानकारी दी कार्यक्रम का संचालन कृषि विभाग के राकेश सिंह ने किया कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ग्राम प्रधान विजय कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!