सोनभद्र/ बीजपुर (विनोद गुप्त) गुरुवार विश्व पर्यावरण दिवस के अवसाद पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल रिहन्द के आवासीय परिसर तथा परेड ग्राउंड के आस-पास बल सदस्यों द्वारा छायादार एवं फलदार लगभग 200 वृक्षों का पौधारोपण किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम ईकाई प्रभारी लक्ष्मण विशाल होल्कर उप कमांडेंट के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। पर्यावरण दिवस पर ईकाई प्रभारी लक्ष्मण विशाल होल्कर ने बल सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण के अन्तर्गत जीव-जंतु वनस्पति, वायु,जल, प्रकाश, ताप, मिट्टी, नदी, पहाड़, आदि सभी अजैविक जैविक घटकों का समावेश है। इसमें वह सब कुछ समाविष्ट है जो पुथ्वी पर अदृश्य और दृश्य रूप से विद्यमान है। पर्यावरण में एक ओर पानी वायु तथा भूमि और मध्य अंत संबंध विद्यमान है तो दूसरी ओर मानवीय प्राणी अन्य जीवित प्राणी पौधे सुक्ष्म जीवाणु एवं सम्पत्ति सम्मिलित हैं। इसके साथ सीआईएसएफ रिहन्द के सहायक कमांडेंट अग्नि अलोक कुमार चौधरी ने बल सदस्यों को बताया कि आज किए गए वृक्षारोपण के वृक्षों को बचाने के साथ पर्यावरण को बचाने के लिए हम सब कृत संकल्पित हैं प्राकृति की दयालुता के लिए हरियाली को हर पेड़ को हम प्रेम करेंगे। वायु को जल को हम धन्यवाद देते हैं। प्राकृति को बचाने की हम सब प्रतिज्ञा लेते हैं। हमेशा केऔसुब ईकाई रिहन्द द्वारा वृक्षारोपण के साथ समाजीक दायित्व में बढ़ चढ़ हिस्सा लेते आया है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आरक्षित बिरबल सिंह,निरिक्षक यूबी मिश्रा एवं बल सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Author: Pramod Gupta
Hello