June 7, 2025 9:55 pm

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में हर क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है- अरुण सिंह

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री राज्यसभा सांसद अरुण सिंह का जनपद सोनभद्र के सर्किट हाउस में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ धर्मवीर तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष चौबे व नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद के नेतृत्व में स्वागत किया गया। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि 11 वर्षों का स्वर्णिम कार्यकाल में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में हर क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है। भारत वासियों का असीम प्यार प्रधानमंत्री को मिल रहा है। कार्यकर्ताओं में उत्साह है कार्यकर्ता सरकार की योजनाएं को जन जन तक पहुंचाएं एवं उन योजनाओं का उन्हें लाभ दिलाए। प्रधानमंत्री ने अपने 11 वर्षों की स्वर्णिम कार्यकाल में भारत का मान सम्मान पूरे विश्व में बढ़ाया है आज पूरे विश्व में लोकप्रिय नेता के रूप में भारत के यशस्वी लोकप्रिय प्रधानमंत्री को जाना जाता है जो की अपने दृढ़ संकल्प भारत को विश्व में चौथी अर्थव्यवस्था में ला दिए हैं। जो भी भारत के तरफ गलत निगाह से देखा है या फिर कोई आतंकवादी हमला करता है तो अपने कड़े फैसले से जवाब देने के लिए पूरे विश्व में विख्यात है। स्वागत करने वाले में मुख्य रूप से महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह, जिला महामंत्री रुबी गुप्ता, युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र पांडे जी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिला संयोजक मनीष अग्रहरी, चोपन मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह पूर्व नगर अध्यक्ष संजय जयसवाल, बलराम सोनी, सभासद विनोद सोनी, अनवर अली, प्रकाश श्रीवास्तव, संजीव कुमार श्रीवास्तव , प्रशांत चौबे, सुनील सिंह, वेद प्रकाश मिश्रा, योगेश सिंह, अभिषेक सिंह गोलू, नीरज चौबे, सत्यम सोनी, अनुराग श्रीवास्तव, आशीष केसरी, तन्मय त्रिपाठी, अमन वर्मा, अनूप पांडे समेत कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया !

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Marketing hack4U

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!