December 14, 2025 1:21 pm

रेलवे की कार्रवाई के विरोध में किसानों ने जिलाधिकारी को सोपा ज्ञापन

सोनभद्र/रॉबर्ट्सगंज (विशाल टंडन) रॉबर्ट्सगंज विकास खंड स्थित मारकुंडी और अवई गांव में रेलवे विभाग और किसानों के बीच विवाद गहरा गया है। रेलवे विभाग द्वारा कथित तौर पर किसानों की जमीन पर जबरन बाउंड्रीवॉल का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।

इसी को लेकर ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान उधम सिंह यादव के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा और इस कार्यवाही को तत्काल रोकने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है की वर्तमान में दोनों गांवों में चकबंदी की प्रक्रिया चल रही है, जिसमें नियमतः कोई स्थायी निर्माण नहीं किया जा सकता। लेकिन रेलवे विभाग ने जमीन को अपनी बताकर बाउंड्रीवॉल का निर्माण शुरू कर दिया है। रेलवे विभाग और राजस्व विभाग के रिकॉर्ड में जमीन के स्वामित्व को लेकर अंतर है, जिससे विवाद बढ़ गया है। इस निर्माण कार्य से किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है, जिससे ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर निर्माण कार्य तुरंत रोकने की मांग की है।

ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे मारकुंडी के ग्राम प्रधान उधम सिंह यादव ने बताया कि रेलवे द्वारा मनमानी तरीके से किसानों की खतौनी की जमीन पर अतिक्रमण किया जा रहा है। हमारे गांव में चकबंदी का कार्य चल रहा है जिसको देखते हुए रेलवे विभाग द्वारा किसानों की जमीन पर बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसे तत्काल रोका जाए,रेलवे विभाग के इस कदम से किसानों की जमीन और आजीविका पर संकट मंडरा रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि निर्माण कार्य तत्काल प्रभाव से रोका जाए और जमीन के स्वामित्व का विवाद सुलझाया जाए। इस मौके पर हरिगोविंद,संजय,महेंद्र, बृजेश, रविंद्र शर्मा, विजय शर्मा,भोला, मनीष यादव त्रिलोकी संतलाल, ग्राम पंचायत सदस्य सूर्यकांत यादव,संदीप शर्मा, अनिल शर्मा, प्रदीप कुमार,गुलाब सहित दर्जनों ग्रामीण किसान उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!