सोनभद्र। महिला थाना रॉबर्ट्सगंज पर आयोजित परामर्श केन्द्र में थानाध्यक्ष महिला थाना, सविता सरोज मय टीम द्वारा पांच वैवाहिक जोड़ों की काउंसलिंग की गई, जिसमें से चार जोड़े पति-पत्नी की समस्याओं को सुनते हुए उन्हें सुलझाया गया और वे राजी-खुशी से आपस में एक साथ रहने के लिए सहमत होकर घर गए। काउंसलिंग के दौरान महिला थानाध्यक्ष ने चार जोड़ों की समस्याओं को सुनते हुए उन्हें सुलझाया गया और वे आपस में एक साथ रहने के लिए सहमत हो गए। पुलिस द्वारा उन्हें उनके आगामी जीवन की शुभकामनाएं दी गईं। शेष एक प्रकरण में अग्रिम तिथि नियत की गई ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके। महिला थानाध्यक्ष द्वारा दम्पतियों की पारिवारिक सम्बंधी प्रकरणों में उनकी काउंसलिंग की गई और उन्हें आपस में विवाद को खत्म कर सुलह समझौता करने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशानुसार जनपद में मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के क्रम में यह काउंसलिंग की गई। पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा और सम्मान को बढ़ावा देने के लिए इस तरह की काउंसलिंग की जा रही है, जिससे महिलाओं को अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा सके।
