दुद्धी, सोनभद्र(राकेश गुप्ता) दुद्धी कस्बे मे स्थित सरकारी जमीनों पर हो अवैध अतिक्रमण को लेकर दुद्धी व सिविल बार एसोसिएशन के दोनों अध्यक्षो ने एसडीएम निखिल यादव से मिलकर चिंता जाहिर की हैं। गुरुवार को दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेमचंद यादव, सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रभु सिंह एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अरुणोदय जौहरी ने एसडीएम से मुलाक़ात कर दुद्धी स्थित तालाब, पोखरा,बांध, भीठा तथा जलाशय आदि की भूमि संरक्षित करने की मांग की. द्वव अध्यक्षो ने कहा कि नगर पंचायत द्वारा कथित तौर पर बढ़नीनाला जलाशय के किनारे अतिक्रमण किए जाने का मामला प्रकाश में आया हैं। आरोप हैं कि नगर पंचायत द्वारा बढ़नीनाला जलाशय को मिट्टी से पाटकर सड़क निर्माण किया जा रहा है जहां पर रोड की कोई आवश्यकता नही है और न ही कोई आवागमन है। इसके पहले पूर्व चेयरमैन द्वारा जब जलाशय कि सुंदरकरण कराया जा रहा था जिसे तत्कालीन उपजिलाधिकारी द्वारा रोका गया था लेकिन पुनः वर्तमान में नगर पंचायत दुद्धी के अध्यक्ष द्वारा सरकारी जलाशय को मिट्टी से पाटा जा रहा है। इस जलाशय में मिट्टी पाटने से जलाशय का मूल स्वरूप बिगड़ रहा हैं तथा वाटर लेबल पर असर पड़ेगा जिसे जनहित में रोका जाना अतिआवश्यक है जिससे वाटर लेबल का स्तर बना रहे।अधिवक्ताओं के प्रतिनिधि मंडल ने नापी कराकर सरकारी जलाशय आदि को संरक्षित करने की मांग की। एसडीएम निखिल यादव ने द्वव अध्यक्षो को भरोसा दिलाया कि सरकार जमीनों पर किसी भी क़ीमत पर अतिक्रमण नहीं होने दी जाएगी।









