June 22, 2025 11:56 am

कर्नल सोफिया पर विवादित बयान को लेकर सपा महिला सभा ने किया प्रदर्शन

सोनभद्र/रॉबर्ट्सगंज (विशाल टंडन) मंत्री विजय शाह के विवादित बयान को लेकर महिलाओं के बीच जबरदस्त आक्रोश देखा जा रहा है। इसी को लेकर सपा महिला सभा जिला अध्यक्ष गीता गौर के नेतृव में जनपद के रॉबर्ट्सगंज नगर के स्वर्ण जयंती चौक पर मध्य प्रदेश भाजपा सरकार में मंत्री विजय शाह का विवादित बयान के विरोध में प्रर्दशन किया गया और मंत्री के विरोधी नारे लगाए।

गीता गौर ने कहा की सैन्य महिला अधिकारी सोफिया कुरैशी पर किया गया बयान अति निंदनीय है जो केवल एक उच्च सैन्य महिला अधिकारी का ही नही बल्कि देश की हर नारी का अपमान है। कर्नल शोफिया देश के लिए गौरव है। मंत्री विजय शाह जैसे लोग उनका अपमान कर देश का अपमान कर रहें है ऐसे लोग मंत्री तों क्या सदस्य बनने लायक भी नही है ऐसे मंत्री को तत्काल बर्खास्त कर देना चाहिए। सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव मनीष त्रिपाठी ने कहा की भाजपाई और उनके संगी-साथियों की ‘नारी विरोधी’ सोच के मुखपत्र रहे हैं।

कुछ वर्षों पहले इन्होंने ही देश की एक प्रतिष्ठित अभिनेत्री के कार्य में बाधा डाला था। भाजपा की ‘नारी शक्ति वंदन अभियान’ जैसी झूठी घोषणाओं का सच ऐसे लोगों के दुष्विचार खोल देते हैं। ऐसे लोग मंत्री तो क्या, किसी गली-मोहल्ले तक के भी जन प्रतिनिधि नहीं बनने चाहिए। भारत देश की नारी शक्ति की भावनाओं का सम्मान करते हुए उक्त मंत्री को मंत्री मंडल से बर्खास्त कर, उन पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाय। इस मौके पर उर्मिला भारती,शिव कुमारी, नितेश पटेल,जुनैद अंसारी, लालू भारती, मुन्ना कुशवाहा, सुरेश अग्रहरि सहित अन्य उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Marketing hack4U

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!