सोनभद्र/पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने शांति भंग होने की प्रबल सम्भावना के दृष्टिगत भिन्न-भिन्न स्थानों से 06 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त अंकुर शर्मा पुत्र विजय शंकर शर्मा निवासी गोरडीहा, सुदर्शन शर्मा पुत्र स्व0 जगदम्बा प्रसाद शर्मा, सुशिल चौहान पुत्र स्व0 मन्दी चौहान निवासी मधुपुर,राजेश पुत्र दूधनाथ निवासी गंगुआर, दूधनाथ पुत्र गोकुल निवासी गंगुआर,विमलेश पुत्र दूधनाथ नि0 गंगुआर थाना रॉबर्ट्सगंज
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस उ0नि0 आशुतोष राय चौकी प्रभारी हिन्दुआरी, बृजेश सिंह मय हमराह थाना राबर्ट्सगंज
श्रीकान्त यादव चौकी सुकृत मय हमराह थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र मौजूद रहे
