February 13, 2026 7:06 pm

डीएवी रिहंद के बारहवीं में इशिता सिंह ने 96.8% अंक प्राप्त कर आयी प्रथम

बीजपुर/सोनभद्र (विनोद गुप्त)डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी रिहंदनगर में बारहवीं के विज्ञान वर्ग में इशिता सिंह ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।वहीं दीक्षा दुबे ने 93.02 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय तथा शिवम सिंह 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान एवं मयंक गुप्ता ने 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चौथा स्थान प्राप्त किया है।वाणिज्य वर्ग में वंशिका श्रीवास्तव ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान राजेश कुमार जायसवाल ने 92.8 प्रतिशत प्राप्त कर द्वितीय तथा प्रिया यादव ने 87.4 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।वाणिज्य वर्ग में 97.2 प्रतिशत बच्चों ने सफलता हासिल किया है।वहीं विज्ञान वर्ग में 96.8 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता हासिल किया है। इशिता सिंह के पिता जय गोविन्द सिंह बिजनेस मैन हैं वहीं उसकी मां शैलकुमारी देवी कुशल गृहिणी हैं। जय गोविन्द सिंह ने बताया कि विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों का बच्चों को भरपूर सहयोग मिला जिसके कारण हमारे बच्चे यहां तक पहुंच पाए।डॉ आर के झा, विजय तिवारी,डॉ राजेश कुमार श्रीवास्तव,एस पी तिवारी,जय सिंह,मनोज पांडेय,दिनेश चंद्र शुक्ल,समता सिंह,अरूण कुमार सिंह,हर्ष दुबे,नीरज गुप्ता,सौरभ कुमार,हरिश्चंद्र वर्मा आदि ने सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर बधाई एवं आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। *सेंटजोसफ़ स्कूल रिहंद का शतप्रतिशत रहा परिणाम*

बीजपुर एनटीपीसी रिहंद परियोजना आवासीय परिसर में संचालित सेंटजोसफ़ स्कूल में बारहवीं के छात्र ईशान कुमार ने 94.0% अंक पाकर अपने स्कूल में प्रथम स्थान रहे वहीं कृष्णा प्रिया पीयू ने 91.% अंक अर्जित कर द्वितीय स्थान पर रही तो हिमांशू गुप्ता ने 89.2 % अंक प्राप्त कर बिद्यालय में तृतीय स्थान पर रहे।सेंटजोसफ़ रिहंद प्रिंसिपल बैप्टिस्ट डिसूजा ने बताया कि कक्षा 12 में कुल 45 बच्चों ने परीक्षा दी थी जिसमे सभी बच्चों का शतप्रतिशत रिजल्ट है बच्चों ने बिद्यालय का नाम रोशन किया है।प्रिंसिपल श्री डिसूजा ने सभी बच्चे बच्चियों के उज्ववल भविष्य की मंगल कामना की है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!