January 13, 2026 10:50 am

बार्डर पर हो रहें युद्ध में देश के विजय हेतु आरएलडी कार्यकर्ताओ ने किया हवन पूजन

सोनभद्र/रॉबर्ट्सगंज (विशाल टंडन) पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने जिस तरह से पाकिस्तानी आतंकवादियों का खात्मा किया है उससे देश का हर नागरिक गौरवान्वित है। इस युद्ध में देश का प्रत्तेक नागरिक अपना योगदान देना चाहता है।

इस युद्ध में देश की विजय और सुरक्षा बलों को सम्बल प्रदान करने की कामना से राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओ ने रौप स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर पर हवन किया पूजन किया। जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने कहा हवन पूजन के माध्यम से विजय प्राप्ति की कामना करना सनातन संस्कृति का प्रमुख अंश रहा है। युद्ध की इस स्थिति में पूरा देश सेना और सरकार के साथ चट्टान की तरह खड़ा है। समूचा भारत, देश के विजय की कामना कर रहा है।

जिलाध्यक्ष युवा रालोद प्रशांत विष्णु प्रताप सिंह ने कहा युद्ध की परिस्थितियों को देखते हुए राष्ट्रीय लोक दल के पदाधिकारियों ने आगे ब्लड डोनेट करने का संकल्प भी लिया है। प्रदेश सचिव युवा विवेक चतुर्वेदी ने कहा कि हम सब इस आपात स्थिति में अपने नागरिक कर्तव्यों के प्रति सचेत हैं। हम जनपद स्तर पर शासन और प्रशासन के साथ पूरी तरह से खड़े हैं। इस मौके पर मंदिर के प्रमुख महंत लक्ष्मण दुबे, मीडिया प्रभारी विकास पाण्डेय,जिला उपाध्यक्ष युवा रोहित सिंह, अनिल प्रताप सिंह, अनिल गुप्ता, समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!