सोनभद्र। जनपद को प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से मेरा प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा हैं। सिंगल यूज प्लास्टिक से दुरी बनाये, घर में इस्तेमाल किये गये प्लास्टिक को यहां वहां फेकने की वजाय एक जगह इकठ्ठा करें। जिससे गंदगी नही फैलेगी, पर्यावरण को नुकसान नही पहुंचेगा साथ ही साथ जानवरों को भी इससे होने वाले हानि से बचाया जा सकता है। मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने विकास भवन से इस अभियान की शुरुआत कर विभागीय कार्यालयों को प्लास्टिक मुक्त बनाने का आवाहन किया। जों काफ़ी हद तक सफल रहा। उन्होंने दो दिन पहले पर्यटन क्षेत्र अबाड़ी में स्वयं जाकर इस अभियान को चलाया और यह संदेश दिया की घर के साथ साथ पर्यटन स्थलों को भी साफ सुथरा रखना हमारी जिम्मेदारी हैं। वहीं जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण द्वारा ग्राम पंचायतों में भी मेरा प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी अभियान को बढ़ावा देकर ग्राम पंचायत को भी प्लास्टिक मुक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है। नगर पालिका परिषद भी कभी कभी प्लास्टिक जब्त कर या झोले बाट कर अपनी जिम्मेदारी इस अभियान में निभा रही है। लेकिन वह उन दुकानदारों पर लगाम नही लगा पा रही जो रात में दुकान बंद करते समय दुकान मे इकठ्ठे हुए प्लास्टिक के कचरे को किसी बोरे या डस्टविन में रखने की बजाय सड़क की पटरीयों पर फेक देते है। हवा पानी के मौसम में यह कचरा सड़क पर फ़ैल जाता है जिसे सफाईकर्मी इकठ्ठा कर लें जाते है। नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत जितनी भी अंग्रेजी या देशी शराब की दुकाने है सबके आस पास चखना की दुकानों पर प्रतिबंधित प्लास्टिक की गिलास का प्रयोग धड़ल्ले से हो रहा है जों सुबह के वक़्त इन दुकानों के आस पास बिखरा दिख जायेगा। कभी कभी तो इन्हे जला भी दिया जाता है। इसकी जानकारी भी नगर पालिका को होगी क्यों की सुबह सफाईकर्मी ही इन प्लास्टिक के कचरे को लें जाते है।
लेकिन विभाग द्वारा ना तो दुकानदारों को ऐसा ना करने का कोई संदेश दिया जा रहा है और ना ही कोई चेतावनी। बस छोटे ठेले खुमचे वालों से दो चार किलो प्लास्टिक जब्त कर अपनी पीठ थपथपा लेते है। प्लास्टिक मुक्त अभियान में P9 भारत न्यूज़ भी लोगों को जागरूक कर रहा है। लेकिन इसको लेकर विभागों में उदासीनता है इसके लिए जिलाधिकारी से अपील की जाती है की वे जनपदवासियों के साथ साथ विभागों की भी जिम्मेदारी तय करें तभी हमारा जनपद कुछ हद तक प्लास्टिक मुक्त बन सकता है नही तो यह सिर्फ फोटो खींचो अभियान बन कर रह जायेगा।

Author: Pramod Gupta
Hello