बीजपुर(विनोद गुप्त)थाना क्षेत्र अंतर्गत बीजपुर बाजार के आवासीय इलाके में शनिवार की रात एक ब्यवसाई की घर के बाहर खड़ी होंडा स्कूटी नम्बर यूपी 64 – ए एल/7624 गायब हो गयी।सुबह स्कूटी गायब देख पीड़ित ब्यवसाई के घर और आसपास में हड़कम्प मच गया।पीड़ित ने मामले की सूचना तत्काल डायल 112 पुलिस को दी मौके पर पहुँची डायल पुलिस ने मौका जाँच के बाद थाने में तहरीर देने को बोल कर वापस चली गयी।जानकारी के अनुसार शिवजी चौरसिया पुत्र बेचन प्रसाद चौरसिया बाजार के
प्रतिष्ठित पान ब्यवसाई हैं रोज की तरह दुकान बंद कर घर आए और स्कूटी बाहर खड़ी कर खाना खा कर सो गए सुबह भोर में नीद खुली तो मौके से स्कूटी गायब देख भौचक हो गए।बताया गया कि एक साल पहले अभी नई होंडा स्कूटी खरीदे थे।पीड़ित ने बताया कि घर मे जगह नही होने के कारण स्कूटी को रोज बाहर ही लॉक कर खड़ा करते थे शनिवार की रात अज्ञात चोर स्कूटी का लॉक तोड़ कर उठा ले गए।पीड़ित ने पुलिस में तहरीर देकर आवश्यक कार्रवाई की माँग की है।गौरतलब हो कि इधर बीच दुपहिया वाहन चोर गैंग इलाके में सक्रिय बताए जा रहे हैं कुछ दिन पहले एनटीपीसी के मैटेरियल गेट से एक बाइक चोरी हुई थी कि अभी उसकी तलाश पुलिस कर ही रही थी कि इसी बीच स्कूटी को चोरों ने उठा लिया है।उप निरीक्षक श्रवण कुमार यादव ने कहा तहरीर आयी है मामले की जाँच की जा रही है जल्द खुलासा किया जाएगा।









