– एक राष्ट्र एक चुनाव देशहित के लिए अनिवार्य- नन्दलाल गुप्ता
सोनभद्र/रॉबर्ट्सगंज (विशाल टंडन) रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित एक निजी होटल मे बुधवार की देर शाम एक राष्ट्र एक चुनाव के मुद्दे पर चर्चा हेतु व्यापारी समागम गोष्टी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक जीतेन्द्र सिंह ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप मे भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता उपस्थित रहें। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता ने कहा की देश में लोकसभा, विधानसभा, नगर पालिका नगर पंचायत, ग्राम पंचायत बीडीसी चार बार चुनाव होते हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट ने विचार किया कि अगर इसको हम लोग दो बार में करें जैसे विधानसभा, लोकसभा का चुनाव एवं नगर पालिका, नगर पंचायत, ग्राम पंचायत का चुनाव तो लोकतंत्र की मजबूती एवं राजनैतिक स्थिरता बनेगी।
इसको जन आंदोलन के रूप में लेकर सभी लोग प्रस्ताव पास करके राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को हम लोग भेजने का कार्य करेंगे कि हमारे देश में एक राष्ट्र एक चुनाव होना देशहित के लिए अनिवार्य है। उप्र उद्योग संगठन के जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा ने एक चुनाव होने से राजनैतिक स्थिरता आएगी लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी। उद्योग व्यापार मंडल सोनभद्र के महामंत्री राजेश बंसल ने कहा कि एक चुनाव से खर्च बचेंगे, समय बचेगा। व्यापारी किसान अन्य संगठन एवं राजनीतिक पार्टियों को इसके लिए आगे आना चाहिए। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष नरेंद्र गर्ग ने कहा कि व्यापारी व भाजपा का रिश्ता चोली दामन का है, संगठन आपके साथ है। सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव के फायदे ही फायदे,नुकसान नहीं है। पहले विधानसभा एवं लोकसभा के चुनाव एवं अगले सौ दिन के अंदर पंचायत के चुनाव हो जाएंगे। इसके बाद सिर्फ और सिर्फ विकास कार्य होंगे। कार्यक्रम का संचालन, संयोजक प्रमोद गुप्ता ने किया। इस मौके पर उप्र उद्योग व्यापार संगठन के जिला महामंत्री प्रितपाल सिंह, नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन, जिला कोषाध्यक्ष शरद जायसवाल, नगर संयोजक अमित अग्रवाल, नगर मंत्री अभिषेक केसरी, धर्मेंद्र प्रजापति सहित विमल जालान, मिठाई लाल सोनी, रामेश्वर जालान, मनोज जालान, संगम गुप्ता, संजय जायसवाल, राजेश सोनी सहित नगर के अन्य व्यापारीगण उपस्थित रहें।

Author: Pramod Gupta
Hello